भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस को देश की नहीं वोटों की चिंता रहती है। कांग्रेस शासनकाल में जनता को रेलगाड़ियों व बसों में बैठने से भी डर लगता था। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि भाजपा देश के हर नागरिक को सुरक्षा देने का काम कर रही है। करनाल में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद मोदी सरकार ने देश की जनता को भयमुक्त करने का काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में मनोहर सरकार ने लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की सोच के तहत अंत्योदय की भावना से गरीबों को चिकित्सा, शौचालय और हर घर नल से जल उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार में ही उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिला और करोड़ों महिलाओं को परंपरागत चूल्हे के धुएं से आजादी मिली है।
श्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। पीएम मोदी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हरियाणा की ढाई करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए सेवा कार्य में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सरकार के साथ मिलकर जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता से मिले समर्थन के दम पर ही मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और मजबूत हुआ है।
इन 9 सालों में भाजपा ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया है। 9 सालों में देश का गौरव और सम्मान विश्व स्तर पर उंचा किया। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस कभी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं रही। कांग्रेस शासनकाल में जनता गैस सिलेंडरों के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी होकर इंतजार करती थी। मोदी-मनोहर सरकार में अब घर-घर गैस सिलेंडर पहुंच रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश तेजी से प्रगति की राह पर है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ताकतवर हो रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। भारत विकसित बनें इसके लिए तीसरी बार केंद्र में मोदी और राज्य में मनोहर सरकार बनना जरूरी है। श्री सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और आम जनता यह संकल्प लें कि 2024 में हरियाणा में दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।
करनाल लोकसभा से सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार ने 9 सालों में व्यवस्था परिवर्तन किया है। हरियाणा में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। सरकारी सुविधाओं का लाभ नागरिकों को घर बैठे मिल रहा है। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल के दौरान कई ऐसे कल्याणकारी फैसले लिए जिसने देश की तस्वीर बदली है। देश में अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा में बड़े बदलाव हुए हैं।
For More Information Stay Updated With : newsonline.media
Rapyder Cloud Solutions, a leading Indian cloud consulting company and an AWS advanced tier partner,…
Oakridge International School Bachupally is delighted to announce another year of outstanding student performance in…
moha:, a leading skincare brand renowned for its natural formulations, is thrilled to announce its…
In a remarkable display of international collaboration and cultural exchange, students from Temasek Polytechnic, Singapore…
Remax Furnitures, India's most reliable luxury Furniture Brand, is proud to announce the grand opening…
HCL Concerts, an initiative dedicated to preserving and promoting the Indian classical performing arts unveiled,…