Breaking

मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा – ओम प्रकाश धनखड़

ओम प्रकाश धनखड ने कहा कि धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है |

प्रधानमंत्री मोदी का गरीब कल्याण का संकल्प अब सिद्धि की ओर बढ़ रहा है: धनखड़ |

अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसे धनखड़: बोले – राम मंदिर के खिलाफ 21-21 वकीलों को खड़ा करने वाली पार्टी को चुनाव 2024 में धूल चटानी है |

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सदा देश को बांटने का काम किया है। कांग्रेस की गलत नीतियों और गलत सोच के कारण ही जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लगाकर दशकों तक देश की मुख्य धारा से काटे रखा, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने एक झटके में 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली की। उन्होंने कहा कि हमें अब धारा-370 की पक्षधर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है। सम्मेलन के संयोजक गृहमंत्री अनिल विज ने भी पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया। श्री विज ने कहा कि चुनाव 2024 में पन्ना प्रमुखों की मेहनत के बल पर हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी।

श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के खिलाफ 21-21 वकीलों को खड़ा करने वाली पार्टी को चुनाव 2024 में धूल चटानी है। जिन्होंने राम लला को सालों तक टेंट में बैठाये रखा। श्री धनखड़ ने कहा कि देश का बंटवारा किस पार्टी ने स्वीकार किया और 3 लाख 27 हजार बलिदानियों की शौर्यगाथा को छिपाने का पाप जिस पार्टी ने किया है उस कांग्रेस को हमेें याद रखना है और चुनाव में उसके खिलाफ वोट करना है और करवाना है।

धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों को पार्टी की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति व नीति है कि पन्ना प्रमुख में से ही कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विराजमान होकर देश की सेवा करते हैं। धनखड ने मोदी सरकार की साढ़े 9 साल की उपलब्धियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धुआं से मुक्ति दिलाई। आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं ने कमजोर वर्ग को सशक्त बनाया है। आज हर घर में खुशहाली है और लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का गरीब कल्याण का संकल्प अब अब सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। श्री धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन बिल पास कराकर माताओं बहनों को उनका हक दिया है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा के पास पन्ना प्रमुखों से सुसज्जित सशक्त संगठन की टीम तैयार है। दूसरी तरफ कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल खंडित हो रहे हैं।

 

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हुड्डा परिवार तक सिकुड़कर रह गई है। राष्ट्रीय सचिव धनखड ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा मंच है। भाजपा न केवल देश की बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और मजबूत सेवा भाव का संगठन है। आज भारत की विदेशों में अपनी विशेष पहचान बनी है। विदेशी धरती पर पीएम मोदी को कोई बोस कह कर सम्मान दे रहा है तो कोई सिर झुकाकर अभिनंदन कर रहा है। फ्रांस ने अपना सर्वाेच्च सम्मान प्रदान किया है।

श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। आने वाले समय में हमारी अर्थव्यवस्था टॉप थ्री की होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा-370 हटी जिससे आज हमारी सेना का मनोबल सातवें आसमान पर है। भव्य राम मंदिर निर्माण के हम साक्षी बन रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने अंत्योदय की भावना से गरीब लोगों के जीवन स्तर को उंचा उठाया है।

कांग्रेस पर बरसते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि चीन ने भारत की 44 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन किस पार्टी के शासनकाल में हड़पी थी और देश पर आपातकाल थोपने का पाप किस पार्टी ने किया था यह भी बात याद रखनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और उसकी झूठ को जनता अब भली भांति समझ चुकी है। धनखड़ ने कांग्रेस की विचारधार पर भी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हमारे तीर्थों की उपेक्षा की जाती रही है, लेकिन आज हर तीर्थ स्थान का पुर्नउद्धार हो रहा है।

देश के प्रधानमंत्री को हम तीर्थों पर साष्टांग प्रणाम करते देख रहे हैं। मोदी के बनाए सांस्कृतिक पुर्नउद्धार के युग में हम जी रहे हैं। यह बदलता हुआ भारत है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों का आह्वान करते हुए कहा कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणाकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाए। सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ सेवाभाव से लोगों की सहायता करें।

राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भी पिछली बार की तरह सभी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलायेगी। पन्ना प्रमुख को अपने-अपने पन्ने के मतदाता के साथ सादगी और शालीनता के साथ जुड़ाव रखना है। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाना है। इस मौके पर विधायक व जिला प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान व किरणपाल काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

 

newsonline

Recent Posts

Over 100 Women from Chandigarh Gather at Press Club to Present Charter of Demands

Chandigarh, India – May 18th 2024 – The Press Club of Chandigarh witnessed a significant…

2 hours ago

Bajaj Markets: Empowering Students with Education Loans

Bajaj Markets helps students fulfil their academic aspirations by facilitating access to education loans of…

6 hours ago

Qapitol Releases its First-ever Quality Engineering Report Focused on High-Growth Startups

Qapitol QA, a leading provider of Digital Quality Assurance and quality engineering solutions, has released…

7 hours ago

Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd. Announces its Results for Q4 & FY24

Highest-ever standalone quarterly revenue at Rs. 1,797 cr;ECD Q4 Revenue growth at 14.3% YoY and…

8 hours ago

The 4?-ʰ Edition of Pluxee Select Welcomes IPL Coach Paddy Upton

Pluxee is excited to announce the fourth edition of its highly successful webinar series, Pluxee…

24 hours ago

भुगतान न होने से प्रदेश के किसान परेशान – दुष्यंत चौटाला

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का सरकार से बड़ा सवाल, अभी तक मंडियों से क्यूं…

24 hours ago