लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका तय करने को लेकर गुरुवार को गुरुग्राम के पार्टी कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पार्टी के सभी मोर्चों समेत आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, तीनों प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पुनिया की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका क्या होगी इस पर रूपरेखा तैयार की गई। एक के बाद एक हुई छह बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान के तहत बूथ को और अधिक मजबूत करने का भी टॉस्क दिया और चुनाव में सभी मोर्चों और विभागों की भूमिका पर मार्गदर्शन किया। सभी प्रदेश पदाधिकारियों से लोकसभा की 10 की दस सीटें जीतने के लिए अभी से जुट जाने के निदेश दिए हैं। इन बैठकों में सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनावों में प्रदेश मोर्चों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि मोर्चा के कार्यकर्ता हर वर्ग के साथ जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक अभियान कार्यक्रम चल रहे हैं जिसमें गांव चलो अभियान है। बूथ कैसे और अधिक मजबूत हो, इस पर इन बैठकों में मंथन किया गया। श्री सैनी ने कहा कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और आईटी विभाग की इन बैठकों में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है। मोदी सरकार का सबसे ज्यादा फोकस महिला सशक्तिकरण पर रहा है। मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। 15 हजार ड्रोन दीदियां कुछ ही मिनटों में खेतों में खाद डालने का काम कर रही है। श्री सैनी ने बताया कि सभी मोर्चा पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान के तहत मोदी-मनोहर सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को बताने और लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है।
पत्रकार द्वारा किसानों के दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन करने के सवाल पर श्री सैनी ने कहा कि किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस ने किया है। हरियाणा की मोदी-मनोहर सरकार ने किसानों के हितों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है, जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। हरियाणा में 14 फसले एमएसपी पर सरकार खरीद रही है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने गरीब की वोट तो ली, लेकिन गरीबों के हितों के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस की आज की स्थिति एक कंकाल की तरह है। सिर्फ स्ट्रक्चर खड़ा है अंदर से खोखली हो चुकी है। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि दस की दस सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगी और विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
महिला मोर्चा की बैठक में केंद्रीय संससदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने कहा कि महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका समाज को रास्ता दिखाने में और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए मोदी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है। सरकार ने 3 करोड लखपति दीदी बनाने का टारगेट रखा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है और महिलाएं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
आज की इन बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल यादव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह मांढी, संदीप लोहान, प्रदेश उपाध्यक्ष शीषपाल काम्बोज, महिला मोर्चा की बैठक में डा. सुधा यादव, प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, महामंत्री रीया पाहवा, गायत्री, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा मोर्चा प्रभारी राहुल राणा, महामंत्री जितेंद्र चौधरी, योगेश जठेड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद, आईटी विभाग प्रदेश प्रमुख आदित्य चावला, सह प्रमुख रवि बंसल, चिराग गुप्ता व रोहित सैनी समेत सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लोकसभा में जीत को एतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह नौ बजे से 24 घंटे के लिए बूथों पर उतरेंगे। ‘गांव चलो अभियान’ के तहत प्रदेश के 19813 बूथों पर इतने ही प्रवासी कार्यकर्ता 9 फरवरी सुबह नौ बजे से 10 फरवरी सुबह नौ बजे तक रहकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के विषय में बूथ क्षेत्र में रहने वाले हर वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे तथा बूथ में वर्तमान स्थिति का आंकलन करेंगे। जितने बूथ हैं उतने ही कार्यकर्ताओं यानि 19813 कार्यकर्ताओं को 311 मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन प्रशिक्षित कार्यकर्ता से पार्टी ने उम्मीद लगाई है कि वे हर बूथ पर 24 घंटे बिताकर पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का काम करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष नायब सैनी
को उम्मीद है कि इस बार कार्यकर्ताओं की मेहनत से 51 प्रतिशत वोट लेने में भाजपा कामयाब होगी।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि जो कार्यकर्ता बूथों पर प्रवास करेंगें, वे बूथ समिति बनाने, वाॅल पेंटिंग के जरिए “एक बार फिर से मोदी सरकार” नारा दीवारों पर लिखवाने, बूथ पर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति से मिलने, नए मतदाताओं से मिलकर उन्हें मोदी -मनोहर सरकार की नीतियों से अवगत करवाने, नमो एप डाउनलोड करवाने और विकसित भारत एंबेसडर बनने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित करने का काम करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता आंगनबाड़ी वर्करों, क्षेत्र स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से बातचीत तथा हेल्थ सेंटर पर पहुंचकर लोगों से बातचीत करेंगें।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि 24 घंटे के प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान, बूथ क्षेत्र में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों का दर्शन करने, किसी शहीद सैनिक या स्वतंत्रता सैनानी के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने का काम भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने जितना लगभग दस सालों में किया है, उतना कांग्रेस 65 साल के अपने शासन काल में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित बनने की राह पर है। हरियाणा का एक एक व्यक्ति विकसित भारत के लिए संकल्पित है। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता विश्वास से भरा हुआ है और इस विश्वास और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा की दसों लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।
For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media
Rapyder Cloud Solutions, a leading Indian cloud consulting company and an AWS advanced tier partner,…
Oakridge International School Bachupally is delighted to announce another year of outstanding student performance in…
moha:, a leading skincare brand renowned for its natural formulations, is thrilled to announce its…
In a remarkable display of international collaboration and cultural exchange, students from Temasek Polytechnic, Singapore…
Remax Furnitures, India's most reliable luxury Furniture Brand, is proud to announce the grand opening…
HCL Concerts, an initiative dedicated to preserving and promoting the Indian classical performing arts unveiled,…