Breaking

देश हित की बात करने वालों के लिए ही मतदान करें युवा: नायब सैनी |

प्रदेश अध्यक्ष ने नव मतदाताओं को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोगी बनने की दिलाई शपथ |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कैथल में नव मतदाताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन |

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश हित की बात करने वालों के लिए ही मतदान करें। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। भारत में करीब 60 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। युवा वर्ग देश को नई दिशा देने का काम करता है। उन्होंने नए वोटरों से अपील की कि वे मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य को जरूर निभाएं। प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी गुरुवार को कैथल के आईजी कालेज में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नवमतदाताओं को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलाई।
इससे पहले श्री सैनी ने आईजी कॉलेज बने इवनिंग विंग का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी के साथ बैठकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाईव प्रसारण भी सुना। नायब सिंह सैनी ने कॉलेज को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में करीब 50 लाख युवाओं से आज सीधी बात की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी 160 स्थानों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिन युवाओं के नए वोट बने हैं, उन्हें पहली बार मतदान करने का आने वाले चुनाव मौका मिलेगा। भारत युवा शक्ति से भरपूर है। देश के विकास में किया गया मतदान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अपार विकास हुआ है। मोदी सरकार का मुख्य ध्येय है कि देश आगे बढ़े और नित नई ऊंचाईयां छुएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नव मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार में जो ऐतिहासिक फैसले देश हित में लिए गए हैं, उनसे कितना बड़ा परिवर्तन आया है इस पर युवा मंथन करें। देश की बड़ी समस्याओं का समाधान मोदी सरकार ने किया है। मोदी सरकार ने तीन तलाक और धारा 370 को खत्म किया। मोदी सरकार में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना और उसकी प्राण प्रतिष्ठा हुई। उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथो में है, जबकि पूर्व में एक भय का माहौल पूरे देश में व्याप्त था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत है कि पूरे विश्व में वह लोकप्रिय है और पूरे विश्व के नेता उनका सम्मान करते हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है।

 


प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसी योजनाएं लागू की है जिससे प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री निरंतर प्रदेश व देश को आगे बढ़ा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही है। पारदर्शी शासन व्यवस्था में हरेक व्यक्ति को उनके अधिकार और मूलभूत सेवाएं घर बैठे ही मिल रही है।
जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि युवाओं को वोट का अधिकार मिला है तो सभी को अपने मतदान के कर्तव्य को पूरा करना चाहिए। प्रदेश व देश के प्रति जो हमारी जिम्मेदारी है, उसका निर्वहन पूरी सूझबूझ व समझदारी से करना होगा। हम सभी को प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला है। वोट की ताकत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताकत मिली। वहीं आईजी कॉलेज के प्रबंधन समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर का स्वागत करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में आज एक ओर मील का पत्थर स्थापित हुआ है। इवनिंग कॉलेज चलने से बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के और अधिक अवसर मिलेंगे। कॉलेज की करीब 1 हजार 59 छात्राओं के नए वोट बने हैं। ये सभी नए वोटर प्रदेश व देश हित में मतदान करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिन भी मनाया |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का जन्म दिन भी आज यहां बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ही कार्यक्रम के आयोजक ने मंच पर केक की  व्यवस्था की और इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने जन्म दिन का केक काटा। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व उपस्थित कालेज प्रबंधन ने नायब सिंह सैनी को केक खिलाकर जन्म दिन की बधाई दी। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, राम बहादुर खुरानिया, जगदीश बहादुर खुरानिया, नरेंद्र मिगलानी, अरविंद खुरानिया, डॉ. आरती गर्ग, सुरेश गर्ग नौच, मुनीष कठवाड़, बीजेपी जिला युवा मोर्चा प्रधान आदित्य भारद्वाज, श्याम सुंदर बंसल, कर्मबीर कौल, बलविंद्र जांगड़ा, बीएस संधु, मोहित गुर्जर, संदीप, संजीव कांगड़ा, बालकृष्ण, पदम, आयुश गर्ग, कुशल पाल, स्वेता तंवर आदि मौजूद रहे।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

newsonline

Recent Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कैथल में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया |

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कैथल में विजय संकल्प जनसभा को…

16 mins ago

यह देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

कैथल में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार…

34 mins ago

Bisleri International’s Environmental Initiatives Yield Remarkable Outcomes, Over 14,245 Citizens Participated Across 13 Cities in India

In its commitment to environmental conservation, Bisleri International organized a series of impactful events across…

38 mins ago

हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल |

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी…

55 mins ago

सबको मोदी की राम राम, 25 मई को भाजपा को बड़े मार्जन से जिताएं : मनोहर लाल |

पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने रविवार को करनाल और पानीपत…

1 hour ago

भुगतान न होने से प्रदेश के किसान परेशान – दुष्यंत चौटाला |

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंडियों से अभी तक फसलों का उठान…

2 hours ago